उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

मामूली बात पर दो भाईयों ने ऑटो चालक की लगाई धुनाई, काट डाला कान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दो भाईयों ने ऑटो चालक की बेरहमी से धुनाई लगा दी। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ऑटो चालक लाइन नंबर 18, आजाद नगर निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मो. राशिद ने कहा है कि बीती 4 अप्रैल को मोहल्ले में ही रहने वाले नावेद ने दूरभाष पर अपने पुत्र फैजान को घर भेजने की बात कही। यह बात जब उसने फैजान को बताई तो वह आग बबूला हो गया और अपने भाई फराज के साथ गाली गलौज पर उतारू हो गया।

जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों भाई मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *