उत्तराखण्डहल्द्वानी

सार्वजनिक स्थल में जुआ खेल रहे तीन जुआरी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने तीन जुआरियों को हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलने की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। जहां पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 6150 रूपये की नगदी व ताश की गड्डी बरामद हुई। पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम विद्यादत्त पुत्र कृष्ण चन्द्र निवासी रमक पोस्ट ढोलीगांव, पाटी,  जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल करीम निवासी पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर व अनिल कुमार गुप्ता पुत्र हरिओम कुमार गुप्ता निवासी राजेन्द्र नगर गली न.- 1 राजपुरा बताये। पुलिस ने तीनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *