उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

युवक से बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में युवती समेत तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मारपीट और लूटपाट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। तीनों को कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार बीते दिवस बद्रीपुरा, तल्ला गोरखपुर निवासी गौरव पांडे पुत्र स्व. नवीन पांडे के साथ मारपीट कर बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले के खुलासे के लिए कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम ने तीन आरोपियों को जंगलात परिसर हीरानगर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विराट कपकोटी पुत्र जीवन सिंह कपकोटी निवासी तीनपानी बरेली रोड, आराध्या रावत पुत्री स्व. राजेन्द्र सिंह निवासी गली नंबर 2 आदर्श नगर मुखानी व अभय ढ़ैला पुत्र शिव राज सिंह निवासी न्यू आईटीआई रामपुर रोड बताए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई बाइक संख्या यूके04एएच-4968 और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। साथ ही उस मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया गया है जिससे आरोपियों ने मारपीट की वीडियो बनाई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें गौरव पांडे पर आराध्या का मोबाइल फोन चोरी करने का शक था। जिसके चलते उसके साथ मारपीट और लूटपाट की गई। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी के साथ एसएसआई विजय मेहता, महेन्द्र प्रसाद, हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल पूरन सिंह, ललित नाथ, भगवान सिंह सैलाल शामिल रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *