उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

देवभूमि को नशे के दलदल में धकेलने के लिए इजाद किया यह तरीका, चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड को नशे के दलदल में धकेल के लिए तस्कर नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। इन तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस भी चौकस है। ऐसे ही चार नशा तस्करों को दून पुलिस ने रानीपोखरी में गिरफ्तार किया है। यह तस्कर ऐंबुलेंस में महिला को मरीज बनाकर शराब की तस्करी कर रहे थे। ऐंबुलेंस से 20 पेटी शराब बरामद हुई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गत रात्रि रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा पुलिस पार्टी सहित वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस सायरन बजाते हुए पहुंची। एंबुलेंस को रुकने का इशारा कर पूरा मार्ग खाली होने के बावजूद बिना वजह सायरन बजाने का कारण पूछा तो चालक पुलिस को देख घबरा गया। शक होने पर एंबुलेंस की चेकिंग की गई तो उसमें एक महिला लेटी हुई दिखी, जोकि संदिग्ध लग रही थी।

एंबुलेंस की तलाशी के दौरान उसमें से 20 पेटी शराब बरामद हुई। शराब देहरादून से ऋषिकेश ले जाई जा रही थी। अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हमारे द्वारा देहरादून से अवैध शराब लाकर ऋषिकेश बेचने के लिए ले जा रहे थे। तथा जगह-जगह पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया जाता है। अभियुक्ता रवीना भटनागर के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश एवं थाना रानीपोखरी में शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के अभियोग पंजीकृत है।

अपराधिक इतिहासः– अभियुक्ता रवीना भटनागर का अपराधिक इतिहास मु0अ0स0-214/09 ,135/10, 178/10, 443/10, 290/20 , 60 आबकारी अधिनियम कोत0 ऋषिकेश।
मु0अ0स0 – 387/20, 8/20एनडीपीएस एक्ट कोत0 ऋषिकेश। मु0अ0स0 दृ 09/09 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रानीपोखरी।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *