उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

यहां रिजॉर्ट में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस के छापे में बरामद हुई 14 युवतियां, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने देर रात होरावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने 14 लड़कियों को बरामद किया है। जबकि देह व्यापार में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार मानव-तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार को स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस रिजॉर्ट पर होने वाली संदिग्ध परिस्थितियों और संदिग्ध लोगों के आवागमन की सूचना दे रहे थे। इस रिजॉर्ट पर रेव पार्टियों की भी खबरें मिल रही थीं, जिनमें प्रदेश से बाहर के युवक युवतियों द्वारा भारी मात्रा में नशे के प्रयोग एवम् देहव्यापार की भी सूचनायें थीं।

स्थानीय थाना पुलिस की मदद से भी इंकार नहीं किया जा सकता था । इसी को दृष्टिगत गत सायं एक्टीविस्ट ज्ञानेन्द्र कुमार ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर से भेंटकर स्थिति से अवगत कराया। तदोउपरांत कुंवर ने एसपी सिटी सरिता डोभाल व सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र कुमार को लेकर एक विशिष्ट पुलिस दल का गठन किया, जिसे इस रेव पार्टी पर गोपनीय तरीके से कार्यवाही को निर्देशित किया गया।

इस दल में एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट , थाना पटेलनगर, कैंट , बसंत विहार आदि थानों के पुलिस बल को शामिल किया गया। रिजॉर्ट में छापेमारी के बाद वहां से भारी मात्रा में चरस, दूसरे राज्यों की शराब की बोतलें , संदिग्ध अवस्था में तमाम युवतियां बरामद हुईं । तमाम सावधानियों के बावजूद रिजॉर्ट संचालक और संदिग्ध वस्तुओं के साथ कुछ लोग फरार होने में सफल हो गये। रात्रि डेढ़ बजे सभी लोगों को अग्रिम पूछताछ के लिये, थाना सहसपुर लाया गया। जहां पुलिस द्वारा करवाई की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *