उत्तराखण्डदेहरादून

फिर डोली उत्तराखंड की धरती, गढ़वाल मंडल का यह जिला रहा केंद्र

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की धरती लगातार डोल रही है। यहां आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। अब गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल 2.4 मापी गई है। भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.4 मापी गई है। यहां बता दें कि बीते कुछ समय में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। वैज्ञानिक भी यहां भूकंप का तगड़ा झटका आने का अंदेशा जता रहे हैं। इसे लेकर वैज्ञानिक खासे चिंतित भी दिख रहे हैं।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *