उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

फिर दस्तक देने लगा कोरोना, तीन संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। देहरादून में शुक्रवार को लिए गए 54 सैंपलों में से तीन पॉजीटिव मिले हैं। ‌इन संक्रमितों को होम आइलोशन में रखा गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो गुनियाल गांव और एक डोईवाला इलाके का है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 54 सैंपल लिए गए। इनमें से यह तीन पॉजिटिव मिले हैं। कोविड पॉजिटिव मरीजों में एक की जांच एम्स ऋषिकेश में हुई।

बाकी दो मरीजों का सैंपल निजी अस्पताल में लिया गया। तीनों मरीज हाल में होम आइसोलेशन में हैं। तीनों की उम्र 50 साल से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले तीनों लोगों के संपर्क में आए लोगों का ग्राफ बनाकर उनके कोरोना सैंपल लेने के लिए तैयारी कर ली है। आसपास भी निगरानी की जाएगी। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *