उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

युवती ने अपनी ही सहेली के खींचे आपत्तिजनक फोटो और सोशल मीडिया में कर दिया वायरल

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। स्थानीय युवती ने अपनी एक खास सहेली का आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया। जब सहेली को युवती के इस कारनामे की जानकारी मिली तो उसने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उक्त मामला स्थानीय गांव सलेमपुर का है। घटना की बाबत पुलिस ने बताया कि गांव सलेमपुर व गांव शाहपुर में रहने वाली दो युवतियां आपस में अच्छी सहेलियां थी। कई दिन पहले गांव शाहपुर में रहने वाली युवती ने अपनी सहेली का एक आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली रूडकी के थोनदार बारू सिंह चौहान द्वारा मामले की बाबत जांच की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *