उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

बाइक पर सवार होकर आये युवक घर में घुसे, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस को सैंपी तहरीर में राजपुरा गली नंबर तीन निवासी मोहन लाल वर्मा ने कहा है कि बीती 10 मई की रात दिपांशु, प्रथम आर्या, विवेक बाबरा, अभिनव चौहान अपने 9-10 साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर आये और घर में घुस गए। आरोप है कि उक्त युवकों ने उसके साथ ही घर में मौजूद महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी।

जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *