उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीतालसुसाइड

परिवारजनों से हुई कहासुनी तो युवक ने क्षुब्ध होकर इस पुल से लगा दी कूद, गई जान

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। परिवारजनों से हुई कहासुनी से क्षुब्ध युवक ने देर रात कोसी पुल से छलांग लगा दी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि इस बीच अस्पताल में हंगामा भी किया गया।

जानकारी के अनुसार रामनगर अंतर्गत मोहल्ला बंबाघेर मोतीमहल निवासी भानु कश्यप (16) पुत्र कुंवर पाल कश्यप की रात में परिवार के लोगों से मामूली कहासुनी हुई। स्वजनों से नाराज होकर भानु रामनगर हल्द्वानी बाइपास पुल की ओर चला गया। उसने पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी।

लोगों ने उसे छलांग लगाता देखा तो उसे सरकारी अस्पताल लाए। युवक की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया। अस्पताल की एम्बुलेंस कहीं अन्य जगह व्यस्त होने पर नाराजगी जताते हुए युवक के साथ आए लोग चिकित्सक व स्टाफ से अभद्रता करने लगे।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस के उन्होंने शीशे फोड़ दिए। इसके बाद युवक को काशीपुर ले जाया गया। रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में अभद्रता व एंबुलेंस के शीशे फोड़ने के मामले में तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम भी स्वजनों ने नहीं कराया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *