उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

युवक ने महिला को बनाया हवस ‌का शिकार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। एक युवक ने पड़ोसी महिला को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने न सिर्फ चाकू की नोंक पर दुराचार किया, बल्कि पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके और उनके परिवार के ही निकट संबंधी का मकान आपस में सटा हुआ है। घटना 14 फरवरी 2017 की है। बताया कि उसके पिता दूध लेकर घर से बाहर गए हुए थे। वह अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर गई थी।

आरोप है कि इस दौरान आरोपित वहां आया और चाकू दिखाकर उसे डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके माध्यम से उसे ब्लैकमेल किया गया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता न्यायालय की शरण में पहुंची। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *