उत्तराखण्डमौतसुसाइडहल्द्वानी

पत्नी से विवाद होने पर युवक ने किया विषपान, हुई मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पत्नी से विवाद पर एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। जिसे हालत बिगड़ने पर एसटीएच लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शंकर फार्म सितारगंज रोड किच्छा निवासी भगवान दास पुत्र बलवंत सिंह शराब पीने का आदी है। मंगलवार को शराब पीने को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो उसने जहर गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

हालत बिगड़ने पर परिजन पहले से रुद्रपुर ले गए। लेकिन हालत को नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे एसटीएच के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *