Uncategorized

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रदेश की महिलाएं, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार 2022-23 प्रदान किये। इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली और 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित कर वे स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली ने 15 वर्ष की उम्र में युद्ध भूमि में अपने रण कौशल द्वारा अपने विरोधियों को परास्त किया था। अपूर्व शौर्य, संकल्प और साहस की धनी वीरांगना तीलू रौतेली को उत्तराखंड की झांसी की रानी कहकर याद किया जाय तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। सरकार ने तीलू रौतेली पुरुस्कार की धनराशि 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरुस्कार की धनराशि भी 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय 7500 रुपए से बढ़ाकर 9300 रुपए किया है। मिनी आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय को भी 4500 से बढ़ाकर 6250 और सहायिकाओं का मानदेय 3550 से 5250 रुपए किया है।

यह भी पढ़ें -  अब नहीं चल पाएगा बुलडोजर, उच्चतम न्यायालय ने लगाई एक अक्टूबर तक रोक।

यह भी पढ़ें – आपदा कन्ट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, गौरीकुंड में चल रहे राहत बचाव कार्य तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए हर क्षेत्र में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका रही है। उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने की मांग हेतु हुए आंदोलन में सबसे बड़ा बलिदान हमारी मातृशक्ति ने ही दिया था।

यह भी पढ़ें -  भाई को बचाने के लिए दो बहिनों ने दे दी अपनी जान, गंगा में लगा दी छलांग,एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।

यह भी पढ़ें – सीएम की घोषणा, आपदा क्षेत्र घोषित होंगे हरिद्वार के यह क्षेत्र

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर आधुनिक तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। तीलू रौतेली व ऑगनबाड़ी पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक खजान दास, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा, नैनीताल में दो स्टेट हाइवे सहित 15 अन्य मार्गों पर यातायात प्रभावित प्रशासन की कार्यवाही जारी। जानिये क्या है पहाड़ी मार्गों का हाल।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24