उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

फैक्ट्री से लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गई जान

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। बीती रात सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद अज्ञात चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फैक्ट्री कर्मचारी के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत नन्दा काॅलोनी रोड रूड़की का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार ने बताया कि सुमित धीमान निवासी ग्राम कुरडीवाला थाना देवबन्द जिला सहारनपुर यहां नन्दा काॅलोनी में रहता था। सुमित धीमान बहादराबाद निवासी एक फैक्ट्री में कर्मचारी था।

बीती रात वह बाईक द्वारा फैक्ट्री जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। पुलिस जब गम्भीर घायल सुमित को लेकर राजकीय अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *