उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूनमौत

यहां आसफनगर झाल से बरामद हुई अज्ञात लाश, क्षेत्र में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। गंगनहर की आसफनगर झाल से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जो लगभग 15 दिन पुराना बताया गया है। पुलिस द्वारा शव की पहचान करने का काफी प्रयास किया गया, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये राजकीय अस्पताल भेज दिया है।

उक्त मामला कोतवाली मंगलौर अन्तर्गत आसफनगर झाल का है। घटना की बाबत कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि पुलिस को आसफनगर झाल में एक लावारिस शव के अटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को गंगनहर की आसफनगर झाल से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के लिये प्रयास किया जा रहा है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *