अल्मोड़ाउत्तराखण्डएक्सीडेंटमौत

अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में मौलेखाल जा रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात मोहन भंडारी (32) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था। मन्हैत गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक मन्हैत गांव का ही बताया जा रहा है। वह देर रात परिचित को रामपुर गांव छोड़कर घर वापस लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ अकेले ही घर में रहता था। एसओ अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *