उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

यहां सड़क हादसे में युवक की हुयी दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मौहम्मद मियां पुत्र इरफान निवासी मौहल्ला नखासा सहारनपुर यहां मंगलौर में एक रिश्तेदार के घर आया था।

गुरूवार को वापस जाने के लिये वह सड़क पार कर रहा था कि तभी अनियंत्रित गति से आ रही बोलेरो कार ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *