उत्तराखण्डउधमसिंह नगरएक्सीडेंट

पति के साथ बाइक पर जा रही महिला के लिए काल बनी ट्रैक्टर ट्राली, मौत

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। यहां सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने चैती मेले में मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे दंपत्ति की बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी संजय वर्मा अपनी पत्नी बबीता के साथ बाइक से चैती मेले में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे श्यामपुरम मोड़ पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बबीता वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद आईटीआई थाना अध्यक्ष ने मृतका के पति से घटना की जानकारी जुटाई है। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *