उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

‌दिनदहाड़े बंद पड़े घर में चोर ने लगाई सेंध, पहुंच गया मकानस्वामी, दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अज्ञात चोर ने एक घर में धावा बोल दिया। इस बीच पहुंचे गृहस्वामी ने चोर को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चोर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

गौजाजाली उत्तर निवासी मोहन सिंह बोरा पुत्र स्व. गंगा सिंह बोरा ने बताया कि बीती 19 अप्रैल को उसके पुराने घर में चोर घुसे गए। इसकी सूचना पर वह अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि घर के अंदर से आवाजें सुनाई दे रही थी। इस पर जब वह अंदर पहुंचा तो देखा कि एक चोर नल की टोंटियां खोल रहा था।

इस पर उसने चोर को दबोच लिया और बनभूलपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसका कहना है कि पूर्व में भी उसके घर में कई बार चोरी हो चुकी है। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैै।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *