नहीं थम रहा उत्तराखंड के पहाड़ों पर जंगली जानवरों का आतंक,भालू के हमले का शिकार हुई महिला।

जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं पहाड़ी क्षेत्रों के लिए आतंक का पर्याय बन चुकी हैं।चमोली, गुमला, जीवाई,पोखरी, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों में जंगली भालू,गुलदार जैसे जानवरों के हमलों की कई घटनाएं विगत दिनों सामने आई हैं। हालांकि वन विभाग और प्रशाशन ने इन घटनाओं के संबंध में संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करने का कार्य भी किया है।
आज बुधवार को पौड़ी जनपद से एक महिला पर जंगली भालू के हमले की घटना सामने आई है।बुधवार सुबह लगभग 11 बजे महिला ज्योति पत्नी जगदीश पाबो विकास खंड के खंडूली नामक गांव की रहने वाली पास के जंगल में घास लेने जा रही थी,तभी महिला पर भालू ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाबो पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर भेज दिया। जिला पंचायत सदस्य द्वारा स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत से संपर्क कर घायल महिला को एयर एम्बुलेंस द्वारा देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों में दशहत के साथ साथ रोष भी है कि आखिर कब इन घटनाओं से लोगों को निजात मिलेगी।






