उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

यहां दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, यह बताई जा रही वजह

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कठघरिया इलाके में एक दुकान में अचानक आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार बीती रात कठघरिया के समीप स्थित एक सोफा-गद्दे की दुकान में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *