उत्तराखण्डएक्सीडेंटहल्द्वानी

यहां भीड़भाड़ वाले इस इलाके में व्यापारी के घर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र में आज प्रातः एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अधिकांश सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की प्रातः मंगल पड़ाव स्थित महावीर गंज में रहने वाले एक व्यापारी के घर में अचानक आग लग गई। जब तक परिवारजन कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए। लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस बीच सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंच तक आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। गली संकरी होने के चलते फायर कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घरेलू सामान के अलावा फर्नीचर, कपड़े आदि जलकर खाक हो गए। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट का होना माना जा रहा है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *