उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीतालमौत

बिजली के पोल से फैले करंट की चपेट में आया डाइट ट्रेनिंग के लिए आया शिक्षक, हुई मौत

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। प्रशिक्षण के लिए आया शिक्षक अचानक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी 35 वर्षीय गौरव पुरोहित भीमताल के डाइट में ट्रेनिंग के लिए आया हुआ था। बताया जाता है कि बीती रात गौरव अपने चार अन्य साथियों के साथ गोरखपुर के पास खाना खाने गया था। इस बीच अचालक वह रैलिंग के समीप खड़े बिजली के पोल से फैले करंट की चपेट में आ गया।

इसकी सूचना पर पुलिस ने विद्युत शट डाउन लेकर गौरव को करंट की चपेट से छुड़ाया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक गौरव ओखलकांडा ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *