उत्तराखण्डहल्द्वानी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के इस बयान से कांग्रेस में आक्रोश, फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार में मंत्री गणेश जोशी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। जिसके चलते वह कांग्रेस पार्टी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें ज्ञात होना चाहिए कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने अंग्रेजों के खिलाफ भारत को आजाद कराने में एक निर्णायक लड़ाई लड़ी। जिस पार्टी के हजारों लाखों स्वतंत्रता सेनानी देश के लिए बलिदान हो गए। ऐसी पार्टी के लिए गणेश जोशी का बयान उनकी मानसिक दिवालियापन को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें -  जुड़वा बहनों से छेड़छाड़ के बाद उठवाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

कहा कि एक ओर राज्य में बेरोजगार लाठी खा रहे हैं। बहन बेटियां असुरक्षित हैं। सरकार का लीक  डिपार्टमेंट चरम पर है। वहीं सरकार के मंत्री अनर्गल बयानबाजी कर राज्य का सामाजिक एवं राजनीतिक माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के इस कृत्य के लिए पूरी सरकार को उत्तराखंड की जनता से माफी मांग कर राज्य हित में मुख्यमंत्री को अपना पद छोड़ देना चाहिए। पुतला दहन में जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड्वाल, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, वरिष्ठ नेता अशोक जोशी, महिला महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, पूर्व मंत्री हाजी सोहेल सिद्दिकी, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सुयाल, मयंक भट्ट,, जगमोहन सिंह बगड़वाल, महानगर महासचिव संदीप भैसोड़ा, पूर्व प्रधान मुकुल बलुटिया, मधु सांगुड़ी, अलका आर्य, कमला तिवारी, गीता बहुगुणा, अबरार सिद्दीकी, महेश, आनंद, विकास छिमवाल, राजू रावत, प्रदीप नेगी लता पांडे आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- प्रेम विवाह से नाराज भाई ने गर्भवती बहन की गोली मारकर की हत्या
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24