उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूनमौत

नदी किनारे महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मनेरा में भागीरथी नदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। 

जानकारी के अनुसार, सुबह मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों को भागीरथी नदी के दाएं किनारे पर एक शव दिखा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  छात्राओं और महिलाओं के लिए असुरक्षित क्षेत्रों के ‌चिन्हीकरण के लिए बनी कमेटी

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव बुजुर्ग महिला का है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक लग रही है। शव का पंचायत नामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने की कवायद तेज, दो दिन में स्वयं हटाने की चेतावनी

कोतवाल ने कहा कि उत्तरकाशी में साधु संतों के निधन के बाद उन्हें नदी में जल व नदी किनारे भू समाधि भी दी जाती है। यह शव उनमें से भी एक हो सकता है। जो नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे लगा हो सकता है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद का शव अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण 
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24