उत्तराखण्डउधमसिंह नगरएक्सीडेंटमौत

दर्दनाक- साइकिल से घर लौट रहे रिटायर्ड कैप्टन को कार ने मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार पूर्व कैप्टन को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम गांव बरहैनी निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन बंशीधर जोशी (65) साइकिल से घर लौट रहे थे। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया।

परिवार के लोग उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट ने बताया कि हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *