उत्तराखण्डहल्द्वानी

कुमाऊं में अवैध रूप से अर्जित करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने कुमाऊं परिक्षेत्र में गैंगस्टर/ एनडीपीएस एक्ट/ धोखाधडी के अभियोगों में संलिप्त अभियुक्तों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इनकी अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति की जांच कर उक्त अर्जित सम्पत्ति के जब्ती करण की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं  डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि  सम्पूर्ण कुमाऊं मण्डल में   कार्यवही  हेतु कुल 9 मामलों में कुल रू-8,80,57,074 लगभग की सम्पत्ति की रिपोर्ट सम्बन्धित जिला मजिस्ट्रेटों को प्रेषित की गई है। इसमें जनपद उधम सिंह नगर 05 मामलों में कुल संपत्ति  रू 7,07,64,601,  जनपद नैनीताल 2 मामलों में कुल संपत्ति  37,75,000 व  जनपद चंपावत 2 मामलों में कुल संपत्ति रुपए 13,517,473 शामिल है।

इसी प्रकार संगीन अपराधों में लिप्त व्यक्तियों की अवैध सम्पत्तियों की ध्वस्तीकरण के सम्बन्ध में 05 कार्यवाही जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा की गयी है। कुमायूँ परिक्षेत्र में अवैध धन्धें करने वाले तथा संगीन अपराध करने वाले अपराधियों की सम्पत्ति की गोपनीय जाँच करायी जा रही है इस सम्बन्ध में प्राथमिक रूप  से कार्यवाही कर 09 मामलों में कार्यवाही की गयी है, इस प्रकार की कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने  जनता से अपील है कि ड्रग्स की तस्करी, भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त अन्य कोई आपराधिक गतिविधि की जानकारी अथवा शिकायत होने पर परिक्षेत्रीय कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ के मो0न0 8077713006 पर जानकारी प्रदान करें, उक्त सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति गोपनीय जानकारी देना चाहता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *