उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

प्रधान पति कर रहा है ग्रामीणों को प्रताड़ित, गांव छोड़ रहे ग्रामीण

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। महिला ग्राम प्रधान के पति की प्रताड़ना से परेशान होकर दो ग्रामीणों ने गांव से पलायन कर लिया। अब इस बाबत पुलिस व प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उक्त मामला भगवानपुर तहसील अन्तर्गत ग्राम किशनपुर जमालपुर का है। घटना की बाबत प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि किशनपुर जमालपुर निवासी तैयब व सलीम महिला ग्राम प्रधान के पति के उत्पीड़न से परेशान चल रहे थे।

इस कारण वे दोनों गांव छोड़कर कहीं चले गये हैं। दोनों ने अपने मकान के बाहर यह लिखा था कि वे ग्राम प्रधान के पति की प्रताडना से परेशान होकर गांव छोड़कर जा रहे हैं। पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *