उत्तरकाशीउत्तराखण्डक्राइमसोशल

पॉलीथिन की रोकथाम को पालिका की छापेमारी, दो दुकानदारों के काटे चालान

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। सिंगल यूज प्ला‌स्टिक को लेकर एक बार फिर अभियान तेज कर दिया है। नगर पालिका ने इस अभियान के तहत दो दुकानदारों के चालान किए हैं। इनमें से बरामद पॉलीथिन जब्त कर ली गई है। 

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने नगर निकायों को जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर कारगर तरीके से रोक लगाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के कारोबार के विरुद्ध अभियान संचालित कर दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अमल करते हुए नगर पालिका परिषद बाडाहाट द्वारा आज छापामारी अभियान चलाकर दो दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर तुरंत चालान की कार्रवाई कर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पालिका के अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह की कारवाई आगे भी जारी रहेगी। उधर नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा संचालित छापामारी अभियान के दौरान भी दो दुकानों में पॉलिथीन मिलने पर सात सौ रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। इसी तरह नगर पालिका बड़कोट में चलाए गए अभियान के दौरान चार चालान किए गए और एक हजार चार सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *