उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

बस में सवार यात्री की जेबकतरों ने काट ली जेब, हजारों पर हाथ साफ

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जेबकतरों ने रोडवेज बस में सवार यात्री की जेब काटकर हजारों की नगदी उड़ा ली। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मंगदपूर बहेडी जिला बरेली निवासी भानु प्रताप पुत्र ओम प्रकाश रविवार को प्रातः करीब 11 बजे रोडवेज की बस में सवार हो हल्द्वानी के लिए निकला था। हल्द्वानी पहुचने पर उसने जब अपनी पेंट की अंदर की जेब में नगदी चेक की तो वह भौचक्का रह गया।

जेब किसी धारदार वस्तु से कटी हुई थी और 20 हजार की नगदी गायब थी। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली का रुख किया और पुलिस  को आपबीती सुनाई। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *