मौत
उदास हुई गजल की दुनियां, नहीं रहे पंकज उधास।

लाखों लोगों को अपनी गजलों से मंत्र मुग्ध कर देने वाले मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब इस दुनिया में नहीं रहे।72 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 24 फरवरी को प्रातः उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों ने बताया है कि वे पिछले कई दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे।10 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके निधन का समाचार मिलते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैन्स कई तरह से सोशल मीडिया पर दुःख जता रहे हैं। सभी संगीत प्रेमी और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनका गाया हुआ “चिट्ठी आई है” गाना अभी भी लोगों की जुबान पर है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।






