उत्तराखण्डदेहरादून

असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में लापता हुआ गाइड, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। रविवार को  शिवपुरी, ऋषिकेश में वशिष्ट गुफा के पास एक युवक नदी में डूब गया। इस सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि लखनऊ निवासी युवक गाइड का काम करता था।

एसडीआरएफ के मुताबिक आज 19 फरवरी को एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुरी, ऋषिकेश में वशिष्ट गुफा के पास एक युवक नदी में डूब गया है। इस सूचना पर पोस्ट ब्यासी से हेड कांस्टेबल मनीष रौतेला के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ कि डूबने वाला युवक ईशान, 23 वर्ष, निवासी लखनऊ, जोकि यहाँ एक गाइड का कार्य करता है और भंडारी स्विस कॉटेज योग विद्या मंदिर तपोवन से अपने साथ टूरिस्ट को लेकर वशिष्ट गुफा आया था। वशिष्ठ गुफा के पास गंगा नदी में नहाते समय असंतुलित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हो गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है व प्रभावी सर्च हेतु एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *