उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

महिला से दोस्ती के बाद किया दुराचार, फिर पति को भेज दिया वीडियो

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में विवाहित महिला से दुराचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और अपने फौजी साथी की मदद से पीड़िता के पति तक पहुंचा दिया। इतना ही नहीं वीडियो को सोशल मीडिया साइट में आकर लाइव भी दिखाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी चमोली जिले के रहने वाले हैं। महिला के पति विदेश में नौकरी करते हैं। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला उनके थाना क्षेत्र में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती है। महिला का आरोप है कि सुनील रावत निवासी चमोली जनपद से उनका सोशल मीडिया साइट पर संपर्क हुआ।

यह भी पढ़ें -  यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन से अफरा-तफरी, कई यात्रियों के दबने की आशंका

आरोप है कि जून 2023 सुनील रावत उससे मिलने घर पर आया। इस दौरान दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान अपने फोन से वीडियो बना लिया। आरोपी इसके कुछ दिन बाद पीड़िता के घर आया। इस दौरान अश्लील वीडियो दिखाते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाया।

महिला के अकेले रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी अक्सर उसके घर आता और संबंध बनाता। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने वीडियो बनाकर अपने एक फौजी साथी को दे दिया। आरोप है कि फौजी के साथी ने महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से पढ़ाई, सेवा से किनारा: 234 डॉक्टरों पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक!

महिला ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइव आकर चला दिया। इतना ही नहीं उक्त वीडियो को विदेश में महिला के पति को भी भेज दिया। इसके बाद महिला और उसके पति के साथ गाली गलौच भी की गई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके जरिए पुलिस उसके साथी का पता लगाएगी। 

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर दुर्घटना: 23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24