अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

मंडप में दूल्हे को पड़ा दिल का दौरा, मातम में बदली खुशियां

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। विवाह में फेरे लेने के दौरान दूल्हा गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

रानीखेत स्थित शिव मंदिर सभागार में शुक्रवार सुबह से ही श्रीधर गंज मुहल्ला निवासी दुल्हन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। कई परिजन व रिश्तेदार जुटे हुए थे, खुशी का माहौल था। दोपहर‌ वक्त बैंड -बाजे नाचते गाते बारातियों के साथ बारात भी दरवाजे पर पहुंची ,विवाह की सारी रस्में पूर्ण हुई। लेकिन जैसे ही सात फेरे पूर्ण होने के बाद उपस्थित जनों ने बधाई देते हुए तालियां बजाईं तभी अचानक धडा़म से दूल्हा फर्श पर गिर गया।

दूल्हे को तुरंत स्थानीय एसbl एन श्रीवास्तव हास्पिटल ले जाया गया, स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने दुल्हे के परिजनों को तुरंत हायर सेंटर रेफर करने को कहा|  लेकिन दुल्हे ने हल्द्वानी जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया| उसे बचाया नहीं जा सका। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *