उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

यहां देर रात बदमाशों ने कार सवारों का रोका रास्ता, मारपीट, हमला, लूटपाट

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। यहां देर रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। कार सवारों का रास्ता रोक कर न सिर्फ गाली गलौज की गई, बल्कि मारपीट की गई। आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला बोला और मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जनपद कालोनी फुलसुंगा निवासी दुशयंत कुमार पुत्र  हरिओम ने 26 मार्च को रात को करीब 11 बजे  दोस्त मोहित के साथ सिडकुल से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में  उसकी कार के सामने अचानक तीन अज्ञात लडक़े सडक़ पर घूमते हुए  आ गये। बताया कि उसने तीनों से साईड में हटने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर गाली गलौज करते  मारने की धमकी देने लगे। विरोध किया तो तीनों ने अपने अन्य छ:- सात साथियों को बुला लिया।

उसमें रोहित और राहुल नाम के लडक़े भी शामिल थे। उक्त लोगों ने आते ही  मारपीट शुरू कर दी। बाद में  लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बताया कि उसकी दोनो टागों पर लोहे की रॉड से वार किया।  जिससे उसके गंभीर चोटें आई। जाते जाते वह लोग उसकी जेब में रखा मोबाइल भी लूट कर ले गए।  हमलावरों से जान माल खतरा बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा कर रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *