उत्तराखण्डहल्द्वानी

इस हादसे को देख दहल उठे लोगों के दिल, दो हिस्सों में बंटा युवक का शव

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बरेली जा रही ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवक का शव दो धड़ों में बंट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर वीआईपी गेट के समीप लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गयी। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक की गर्दन शरीर से कटकर अलग हो गयी थी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। साथ मृतक युवक की शिनाख्त में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *