उत्तराखण्डदेहरादूनमौतसुसाइड

इस इलाके में फांसी के फंदे में झूली महिला, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फांसी के फंदे में झूलता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार प्रातः पुलिस को मोलधार में एक महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। मृतका की पहचान पार्वती देवी पत्नी दिल देव डोभाल निवासी माडल हाउस ए 31 नई टिहरी उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों से जानकारी जुटाई, लेकिन वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *