उत्तराखण्डक्राइमरामनगर

यहां खूनी संघर्ष और आगजनी करने वाले पुलिस के हाथ सफलता, चार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। बीती रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष व आगजनी मामले में पुलिस के हाथ सफलता लग गई है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर डोटियाल निवासी किशोर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके भतीजे अनुकूल शर्मा को कुछ लोगों ने घेर कर मारपीट करने के बाद बुरी तरह लहुलुहान कर दिया, जब उसका भाई पूरन शर्मा उसे बचाने गया तो इन लोगों ने उसे भी तमंचे की बटो व धारदार हथियारों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में फिलहाल चार लोगों समर अब्बास, मेहताब, फूलअब्बास ,गोटिश जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *