उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

पहले युवती ने बनाई गांव की ही युवती की फेक इंस्टा आईडी, फिर युवक के साथ मिलकर की मारपीट

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। एक युवती ने अपने गांव की ही दूसरी युवती की फर्जी इन्स्टाग्राम आईडी बना ली। पीड़िता के विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उक्त मामला कोतवाली रूडकी अन्तर्गत ग्राम बेलडा का है। घटना की थानेदार देवेन्द्र पाल ने बताया कि कुछ महीने पहले बीए की छात्रा शीतल के नाम से एक युवती ने इंस्टाग्राम आईडी बना ली।

इसका पता चलने पर जब शीतल ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवती ने एक युवक के साथ शीतल पर हमला करके उसे घायल कर दिया। मामले में पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *