उत्तराखण्डसोशलहल्द्वानी

परिजनों ने डांटा तो घर से नाराज होकर अल्मोड़ा पहुंच गई बालिका, बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर से लापता बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

शहर के वेलेजाली लॉज क्षेत्र अंतर्गत 14 मार्च की दोपहर एक बालिका परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से बिना बताए कही चली गई है। काफी ढूंढ खोज के बाद जब बालिका का पता नहीं लगा तो उनके द्वारा  थाना हल्द्वानी पर उसकी गुमशुदगी 16 मार्च को दर्ज कराई गई। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी राजपुरा हल्द्वानी दिनेश चंद्र जोशी के सुपुर्द की गई।

चौकी प्रभारी राजपुरा उपनिरीक्षक दिनेश जोशी द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई बालिका के मोबाइल नंबर की लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुमशुदा बालिका को अल्मोड़ा दन्या  थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा स्थानीय चौकी राजपुरा हल्द्वानी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *