उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

बुजुर्ग मां को प्रताड़ित कर घर को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा पुत्र, पुलिस की शरण में पहुंची पीड़िता

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महिला ने पुत्र और पुत्रवधु पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। वह घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में भोलानाथ गार्डन निवासी ऊषा देवी पत्नी बाबू राम ने कहा है कि उसका पुत्र राजेश और पुत्रवधु रेखा उसके साथ गलत आचरण करते हैं। आरोप है कि बात-बात पर उसके साथ गाली गलौज की जाती है।

एक अप्रैल को भी दोनों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। आरोप है कि पुत्र घर को बम से उड़ाने और गैस सिलेंडर से जलाने की धमकी देता है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *