स्वास्थ्य

स्वास्थ केंद्र मोटाहल्दू के चिकित्सकों ने हल्दूचौड़ में लगाया शिविर, डेंगू, मलेरिया सहित कई बिमारियों की हुई जांच

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़ बरसात और मौसम के बदलते मिजाज से प्रत्येक वर्ष की तरह डेंगू, मियादी बुखार, सर्दी जुखाम, मलेरिया आदि का प्रकोप इन दिनों बढ़ते ही जा रहा है। इसकी रोकथाम और निवारण हेतु सरकार की एडवाइजरी के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के डाक्टरो द्वारा ग्राम सभा दीना डी क्लास हल्दुचोड़ में स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया जिसमें 64 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवा वितरण की गई। जिसमें 17 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई सभी नेगेटिव पाए गए तथा दो मरीजों को डेंगू टेस्ट के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू रेफर किया गया है तथा 50 मरीजों की बीपी व शुगर की जांच भी हुई है, जिला मलेरिया अधिकारी नैनीताल द्वारा फॉगिंग कराई जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर पीसी पांडे, डॉक्टर अपूर्वा भाकुनी, डॉक्टर अलका सिंह, अनुष्का, लैब टेक्निशन सी एस उप्रेती, कुं गरिमा, मीना मिश्रा, गंगोत्री बिष्ट, तुलसी भट्ट आदि स्वास्थ कर्मी उपस्थित रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *