उत्तराखण्डहल्द्वानी

बरसाती नहर में बहता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बरसाती नहर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आस-पास के लोगों को सोमवार की दोपहर बरसाती नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान विवेक कुमार (40) निवासी दमुवाढूंगा के रूप में की गई है।

बहरहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि नहर में गिरने से युवक की मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *