उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूनमौत

हाइवे किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

लक्सर। हरिद्वार हाईवे में पीपली गांव के पास अधेड़ का शव बरामद हुआ है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय राजेंद्र पुत्र फूल सिंह गांव-गांव में जाकर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह राजेंद्र साइकिल से कपड़े बेचने के लिए निकला था, लेकिन बीती देर शाम तक वो घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में राजेंद्र को खोजने का काफी प्रयास किया। वहीं आज सुबह उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि राजेंद्र का शव लक्सर हरिद्वार हाईवे पीपली गांव के पास पड़ा हुआ है। वहीं राजेंद्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *