उत्तराखण्डहल्द्वानी

महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान करता है संविधान 

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन के कार्यालय में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ मिष्ठान वितरित किया गया और बधाई दी गई।

इस दौरान सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि हमारे देश का संविधान विभिन्न देशों के संविधान से मिलकर बना है, जो कि बहुत ही लचीला है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह संविधान महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान करता है। जिससे महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का हक हासिल है। इस संविधान को बनाने वाले हमारे वीर महापुरूषों को भी आज नमन करते हैं। जिन्होंने हमें विश्व का सबसे बेहतर संविधान दिया। साथ ही सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई भी दी। ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसका संविधान सबसे ऊपर है। जो कि हमें अनेकों मौलिक अधिकार प्रदान करता है जो कि विश्व में कहीं नहीं है।

कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद, ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश चंद्र लोहनी, दिशांत टंडन, जाकिर हुसैन, दीक्षा पाण्डे, नीलू नेगी, संतोष गौड़, कैलाश बाल्मिकी, भावना पांडे, हेमा जोशी, रंजना जोशी, गीता बेलवाल, तनुजा टकवाल, मीना शाही, रमा जोशी, मंजू सनवाल, कला नेगी, सोना तिवारी, कृति पांडे, नवीन शर्मा, तान्या बिष्ट, शीला भट्ट, कंचन त्रिपाठी, विदिता आदि उपस्थित रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *