उत्तराखण्डहल्द्वानी

बच्चों को टोकना पड़ा महंगा, चाकू से बोला जानलेवा हमला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमला बोलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में नजीबुल जफर पुत्र खुर्शीद आलम निवासी लाइन नंबर 12 ने कहा है कि वह बीते दिवस कसावान मस्जिद के पास बैठा था कि तभी बच्चों की बाॅल आकर उसे लग गई। इस पर उसने बच्चों को टोक दिया। इस बीच जिशान, मुन्ना और फाजिल वहां आ धमके और मारपीट कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उस पर चाकू से हमला बोला। जिसमें वह बाल-बाल बच गया और घायल हो गया। उसने अस्पताल जाकर अपना इलाज कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *