उत्तराखण्डदेहरादूनमौत

कॉम्पलैक्स में बने कमरे में पड़ा मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बसंत विहार थाने के बल्लूपुर देहरादून मे स्थित उपासना काम्पलेक्स से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

आज थाना बसंत विहार थाना पुलिस को आज सूचना मिली की एक व्यक्ति उपासना काम्पलेक्स बल्लूपुर देहरादून मे कॉन्प्लेक्स के अंदर है तथा अंदर से कुंडी लगी हुई है और तेज बद्बू आ रही है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बसंत विहार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो अंदर से कमरे के अंदर कुंडी लगी हुई थी और वद्बू आ रही थी।

पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा, तो एक व्यक्ति पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा था, तथा तेज बदबू आ रही है। आसपास पता करने पर मृतक का नाम सुमित अरोड़ा पुत्र कृष्ण कुमार अरोड़ा निवासी 57 वर्ष ओल्ड रोड सर्वे रोड देहरादून हाल उपासना कंपलेक्स बल्लूपुर देहरादून के रूप में पहचान हुई है। मौके पर पुलिस टीम ने घटना स्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कराई और मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *