उत्तराखण्डमौतहल्द्वानी

इस इलाके में बैंक्वट हॉल परिसर में मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां मुखानी क्षेत्र में बैंक्वट हॉल में अज्ञात युवती का शव लटका मिला हैै। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार की प्रातः मुखानी थाना क्षेत्र के मुकुल विहार स्थित एक बैंकट हॉल में युवती लटका होने की सूचना मिली। इस पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बैंक्वट हॉल में लगी लोहे की एंगल में लटके युवती के शव को उतारा और वहां मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त करने को कहा। लेकिन कोई भी शव को पहचान नहीं पाया।

इस पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। प्रथम दृ‌ष्टया युवती के आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *