उत्तराखण्डनैनीतालमौतसुसाइड

नैनी झील में तैरता मिला युवक का शव

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। एक युवक का शव नैनी झील से बरामद हुआ है। इस सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक कई दिनों से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने पुलिस को झील से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नैनी झील में कैपिटल सिनेमा के पास पैडल नौकाओं के बैंड स्टैंड के पास लोगों को एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय मूलतः स्वार रामपुर निवासी व नगर में चीना बाबा मंदिर से आगे आरा मशीन के पास रहने वाले नासिर उर्फ चना पुत्र जब्बार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक अविवाहित था और परिवार से अलग रहते हुए टैक्सी चालक एवं गाइड के रूप में कार्य करता था। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी के अनुसार उसके साथियों से पता चला है कि मृतक काफी दिनों परेशान चल रहा था और 4-5 दिन से गायब था। उसने अपने साथियों को बताया था कि वह किसी दिन झील में कूद कर अपनी जान दे देगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के साथ ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *