उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी में पेड़ से लटका मिला लापता महिला का शव, फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लापता महिला का शव कमलुवागांजा में पेड़ में लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा स्थित जीएसजी क्रिकेट ऐरीना के पास गुरुवार को कुछ लोगों ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा। जिससे हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी गई। एसओ पंकज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतारकर लोगों से शिनाख्त कराई गई। शव की पहचान 47 वर्षीय तारा देवी पत्नी ललित सिंह के रूप में हुई। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 26 मार्च से लापता थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा में सुधार की पहल, मुख्यमंत्री ने किया विस्तृत निरीक्षण

उसके दो बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। एसओ जोशी ने बताया कि शव की कमर से नीचे कपड़े नहीं थे। कई दिन पुराना शव होने की वजह से सड़ गया था। परिजनों ने बताया कि तारा देवी पिछले पांच साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था। पति ललित सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी तारा 26 मार्च को अचानक घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वो नहीं मिली तो मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने 30 मार्च को गुमशुदगी दर्ज की।

यह भी पढ़ें -  पांच दिन तक बारिश ही बारिश! उत्तराखंड में अलर्ट जारी

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24